Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

तालाब में डूबे युवक का शव बड़ी मशक्कत के बाद मिला

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

देवास। आखिरकार बीती रात दो दिनों से लगातार रेस्क्यू टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बाद तालाब में डूबे युवक का शव मिलने में सफलता मिली। उसके बाद शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बीएनपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरव पिता परमानंद उर्फ पप्पू उम्र 19 निवासी डेहरिया साहू किसी कार्यक्रम में शामिल होने बिलावली आया था। यहां बिलावली के समीप एक गहरे तालाब में नहाते समय गौरव गहरे पानी में जाकर डूब गया। इसके बाद उसके साथ वालों ने लोगों को बताया। पुलिस को सूचना दी गई। एसडीईआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया। दो दिन चले करीब 30 घंटे के रेस्क्यू के बाद तालाब में डूबे युवक का शव टीम द्वारा निकाला गया। मोटरपंप से तालाब से पानी भी खाली किया गया उसके बाद टीम को सफलता मिली। रेस्क्यू के दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर डटे रहे। क्षेत्रीय पार्षद जितेन्द्रसिंह मकवाना भी ग्रामीणों के साथ मौके पर उपस्थित थे। आज पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply