Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

लिपिक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया है। लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय सचिव दिनेश बागरे एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएल सलकनपुरिया की मौजूदगी में आयोजित बैठक में लिपिक संघ के आगामी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही नवीन कार्यकारिणी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से एसएन कोषा को कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। वहीं उपाध्यक्ष अतुल रघुवंशी एवं विवेकानन्द राय, कोषाध्यक्ष रमेश अम्बे, जिला संयोजक राजभोर कहार, संगठन मंत्री कन्हैयालाल सोलंकी , प्रवक्ता राजेश जोशी, सह कोषाध्यक्ष एनके स्थापक तथा कार्यालय सचिव मनोज वर्मा एवं अमोद गांगोरे व प्रचार-प्रसार प्रमुख की जिम्मेदारी सौरभ कुरेशिया को सौंपी है। इस मौके पर सहायक ग्रेड 2 को संजय पांडे को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुधा सिंह, सीमा तापडिया, कविता सावनेर, नंदिता सोनी, संभागीय सचिव राजेश नागर, संगठन मंत्री देवेंद्र ठाकुर, बीरआर अहाके, अनिल सातनकर सहित आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। अंत में संघ के जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बैठक में शामिल सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply