Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए पीपल, बादाम और गुलमोहर के पौधे

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बादाम और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने साथ डॉ. विपिन तिवारी ने भी अपने जन्म-दिन पर पौध-रोपण किया। डॉ. श्रीमती नीलिमा मिश्रा, श्रीमती चंद्रकली तिवारी, कु. तानिया मिश्रा, निहाल मिश्रा और मोतीलाल तिवारी साथ थे। डॉ. तिवारी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और कोरोना काल में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ नीरज चौहान ने भी पौधे लगाए। श्री नीरज लंदन में क्लाइमेट फायनेंस एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर रहे हैं। श्री नीरज ने राज्य द्वारा उन्हें उपलब्ध कराई गई विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। नरेश चौहान, शुभम चौहान, श्रीमती नमिता चौहान और मुअज्जम हुसैन ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply