Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक में जताई चिंता

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय गुप्तेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष आरबी पांडे ने की। इस बैठक के दौरान संघ ने सभी लोक स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हो रहे शासकीय बर्ताव पर गहन चिंता जताई। जिलाध्यक्ष श्री पांडे ने बैठक में कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कई प्रकरण लाद दिए गए हैं। हमारे अनेक क्लेम प्रकरणों की समय पर सुनवाई न होने से ये अभी भी लंबित पड़े हैं। इस दौरान संगठन की कार्यसमिति का विस्तार कर संघ की गतिविधियों को तेज करने का निर्णय लिया गया। श्री पांडे ने कहा कि कार्यसमिति बड़ी होने पर हम अधिक से अधिक सदस्यों की समस्याओं को जानकर उनके हित की लड़ाई लड़ सकेंगे। इस हेतु शीघ्र ही एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply