Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

भाजपा के विरोध में जमकर की नारेबाजी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में उठाई जा रही आवाज से डरकर षडयंत्र पूर्वक राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करवा दी गई है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गगन अग्रवाल ने बताया कि इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के अध्यक्ष ओम पटेल के नेतृत्व में स्थानीय घंटाघर पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आज दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कांग्रेसजनों के साथ संकल्प सत्याग्रह आंदोलन किया गया तथा रघुपति राघव भजन गाकर केंद्र की तानाशाह सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही यह भी कहा कि घोटालों को दबाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने वैमनस्यता पूर्वक राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करवाई गई है। संकल्प सत्याग्रह आंदोलन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर आनंद झवर, दिनेश यादव, केदार सिरोही, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, अशोक नेगी, आमिर पटेल, गोविंद व्यास, शंकर सोलंकी, विनोद पटेल, मोहन सांई, मुन्ना पटेल, संजय अग्रवाल, महेंद्र सिंह मौर्य, सुभाष जायसवाल, मुकेश कलवानिया, जयप्रकाश त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती हीरा घूरे सहित जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकार एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply