Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

जीवनम स्वास्थ्य शिविर आज ग्राम हनीफाबाद में  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर जीवनम् स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी. सिंह ने बताया कि जीवनम स्वास्थ्य शिविर 24 मार्च को तहसील हंडिया के ग्राम हनीफाबाद में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आईडी भी बनाए जाएंगे तथा गर्भवती महिलाओं का चेक अप कर अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply