Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

हरदा में बनाएंगे चार संजीवनी अस्पताल : कृषि मंत्री  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आयुष विभाग हरदा द्वारा गुरूवार को महिला सशक्तिकरण सप्ताह के तहत ‘आयुषी स्वस्थ नारी सशक्त नारीÓ थीम पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लाडली लक्ष्मी वाटिका में किया गया। शिविर का शुभारंभ कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि शीघ्र ही हरदा शहर में चार संजीवनी अस्पताल प्रारंभ होंगे। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों के लिए 25-25 लाख रुपए के चार भवन भी स्वीकृत हो चुके हैं। इनका निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि इन संजीवनी अस्पतालों के प्रारंभ होने पर नागरिकों को बेहतर निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक पद्धति से रोगियों का रोगानुसार उपचार कर चिकित्सा प्रदान की गई। शिविर में महिला चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चर्चा की गई। इस दौरान 172 रोगियों की बीपी व शुगर की जांच की गई। शिविर में योग प्रशिक्षकों द्वारा महिला स्वास्थ्य सबंधित योग की सलाह दी गई। शिविर में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले काढ़े का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस दौरान औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई एवं आयुष टेलीमेडिसिन हेतु आयुष क्योर ऐप भी रोगियों को डाउनलोड कराया गया।

—————————

79 Views
What do you think?

Leave a Reply