उपार्जन केन्द्रों के कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। रबी विपणन मौसम 2023 24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, सरसों के उपार्जन के लिए गुरूवार को उपार्जन केंद्रों का प्रशिक्षण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपार्जन करने वाली सहकारी संस्थाओं के समिति प्रबन्धक, उपार्जन केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटरों को उपसंचालक कृषि, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त सहकारी समितियां, नोडल अधिकारी सीसीबी, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों, वेअर हाउस के अधिकारियों व निरीक्षक नापतौल ने ट्रेनिंग प्रशिक्षण दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी एसबी वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में किसानों के स्लाट बुकिंग के माध्यम से उपार्जन की तिथि निर्धारित करने, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं, किसानों को उनकी उपज के तौल के समय सुविधाएं देने के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि गेहूं, चने व सरसों का उपार्जन 25 मार्च से किया जाएगा।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!