Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

छात्रावासों के लिए उपलब्ध कराई वाशिंग मशीन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने गुरूवार को सिविल लाइन हरदा स्थित अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावासों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से छात्रावास की व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की और छात्रावास में संचालित मरम्मत कार्य को भी देखा। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया भी उनके साथ थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने परिसर में स्थित सभी 6 छात्रावासों की छात्राओं की सुविधा के लिए वाशिंग मशीन भेंट की। इस अवसर पर जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ.कविता, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सुभाष पाटिल तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की कार्यपालन यंत्री श्रीमती प्रियंका मेहरा सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply