अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षक संघ ब्लॉक हरदा की बैठक पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो विकासखंड स्तरीय लोक सेवक समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उसमें अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों की समस्याएं शिक्षक व्यक्तिगत रूप से रखें। हरदा ब्लाक अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि मध्यप्रदेश में हरदा पहला जिला है जिसमें शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याएं त्वरित रूप से निराकृत की जा रही है। सभी सदस्य को अवगत कराया कि अपनी समस्याओं के आवेदन शिविर में पहुंचाएं अथवा संघ को एक प्रति दे। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए रणनीति बनाई गई एवं शासन से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। बैठक में अन्य संगठनात्मक बिंदु पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष रामनिवास जाट, कार्यकारी जिलाध्यक्ष गणेश पटवारे, जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष ओपी वर्मा, नीतीराज चंदेल, गंगाधर भोपते, नारायण मातवा, ऋषि लोवंशी, तहसील अध्यक्ष सुभाष भाटी, हंडिया तहसील अध्यक्ष नेमीचंद विश्नोई आदि सदस्य उपस्थित थे।

