Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

विकास का आधार बनी शिवराज सरकार : मीणा

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जनता के लिए किए गए कार्यों को लेकर जनमानस में अमिट छाप छोड़ते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास को गतिमान बना कर रखा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कुछ कम सीटों के कारण मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई थी। 15 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस ने जनता के साथ किए हुए वादों को पूरा नहीं किया और पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने पुन: तेजी से क्रियान्वित करने का कार्य किया। वर्तमान में केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार डीवीटी के माध्यम से हितग्राहीयों को सीधी राशि पहुंचाने का कार्य कर रही है और को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, शोषित परिवारों के साथ-साथ किसान एवं महिलाओं का भी ध्यान रखकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाते हुए प्रतिमाह 1 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा ऐतिहासिक घोषणा है। जिसके कारण गरीब महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूती प्राप्त करेंगी।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply