हरदा डिग्री कॉलेज में हुई यूथ महापंचायत, देखा सीएम का लाईव कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के हरदा डिग्री कॉलेज में गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में आयोजित राज्य युवा नीति के लोकार्पण तथा यूथ महापंचायत के आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमी युवा मेधावी विद्यार्थियों मुख्यमंत्री एप्रेंटिसशिप योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। यूथ महापंचायत 2023 में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन, युवाओं के लिए प्रचलित विभागीय योजनाओं पर केंद्रित फिल्म और यूथ अचीवर्स के अनुभव भी प्रस्तुत किए गए। साथ ही युवा पोर्टल की लॉन्चिंग के साथ राज्य युवा पुरस्कार प्राप्त युवाओं को भी सम्मानित किया गया। वहीं भोपाल में आयोजित राज्य युवा नीति के लोकार्पण तथा यूथ महापंचायत में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सत्येन्द्र सिंह परिहार ने महाविद्यालय के २० विद्यार्थिंयों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक गिरीश सिंहल, अभिलाषा सिहंल, श्रीमती सोनिया मोड़, श्रीमती वीणा जैन, डॉ. मनोरमा चौहान, कपिल दुबे, कमलेश शर्मा, योगेश मोरछले, आनंद वर्मा, नरेन्द्र खोरे, पवन राठौर, शिखा मुकाती, वृंदा साबू, आशीष तिवारी, प्रखर अग्रवाल सहित हरदा डिग्री कॉलेज, हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन, हरदा प्रायवेट आईटीआई के समस्त स्टाफ तथा महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!