चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली सहित आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी संदीप जाट की टीम ने थाना छीपाबड़ के अपराध क्र.128-23 धारा 379 भादवि में चोरी गए मैसी फर्गुशन कंपनी के ट्रेक्टर-ट्राली व सागौन की 5 नग लकड़ी जब्त करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार गत 18 मार्च २३ को फरियादी नितिन राय निवासी चारुवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि में उनके घर से लगभग 2 बजे के बीच मेसी फर्गुशन कंपनी का लाल रंग का ट्रेक्टर व ट्राली चोरी हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही की मोबाईल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम को खातेगांव रवाना किया। पुलिस ने संदेही कपिल पिता कैलाश मालवीय उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खमलाय तहसील खिरकिया को घेराबंदी कर पकड़ा एवं पूछताछ की। आरोपी कपिल ने ट्रेक्टर व ट्राली को अपने अन्य साथीगणों कन्हैया, दौलत गप्पू. गप्पू का दोस्त, के साथ ग्राम चारुवा से चोरी करना कबूल किया। बाद में ट्रेक्टर ट्राली पर उसके अन्य साथीयों के साथ नीले रंग से पेंट करने की बात कही। बाद में आशापुर के पास से लकड़ी चोरी कर ट्राली में भरकर मय ट्रेक्टर के ट्राली को खातेगाव के बागडी मोहले के सुनसान इलाके में छुपाना व अन्य साथी ऋतिक जाट को बुलाकर बेचने के लिए ग्राहक ढुंढने के लिए कहना बताया। प्रकरण में आरोपी कपिल द्वारा बताए गए अन्य आरोपीगणो की तलाश पतारसी कर आरोपी ऋतिक जाट को बस स्टैण्ड खातेगांव से गिरफ्तार किया एवं आरोपी रितिक जाट के कब्जे से दो मोटरसायकल बजाज प्लेटिना जप्त की गई। घटना में प्रयुक्त उक्त मोटरसायकल आरोपी ऋतिक जाट द्वारा बताये स्थान आरोपी ऋतिक के घर ग्राम विक्रमपुर से जप्त की गई। बाद में जप्तशुदा ट्रेक्टर ट्राली मय सागौन लकड़ी के लट्टे 5 नग एवं गिरफ्तारशुदा आरोपीगण कपिल मालवीय, रितिक जाट व दो नग मोटरसायकल के वापस थाना आए। जप्तशुदा लकड़ी के संबंध में जानकारी जरिये पत्राचार के वन विभाग को दी गई। जिनके द्वारा जप्तशुदा लकड़ी के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा की जाने वाली शेष कार्यवाही प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपीगण कपिल पिता कैलाश मालवीय एवं ऋतिक पिता रामभरोस जाट का आपराधिक रिकार्ड चेक किया गया। जो आरोपी कपिल मालवीय के विरुद्ध पूर्व से चोरी डकैती अवैध हथियार रखता एवं अन्य धाराओ के 9 अपराध पंजीबद्ध है एवं आरोपी ऋतिक जाट के विरुद्ध पूर्व से बलात्संग का अपराध पंजीबद्ध है। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों द्वारा बताए गए अन्य आरोपीगणों को तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई है। गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों को माननीय न्यायालय में पुलिस रिमांड पर लिया जाकर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करना शेष है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना छीपाबड़ से उनि संतोष श्रीवास्तव, सउनि महेश टेकाम सउनि मनोहरी राय, सउनि गयाप्रसाद दुबे, सउनि दिक्षित प्र. और हर्षवर्धन प्र. आर. 213 मोहन चौधरी. प्र. आर. 155 राजेश मालवीय प्र. आर. मनोज रघुवंशी, आर 356 अशोक बाडिवा, आर. 161 त्रिवेन्द्र आर. 120 शैलेन्द्र नरवरिया, आर. 94 यशवंत जोठे, आर. 400 संदीप कुजूर सायबर शाखा हरदा से आर. 306 मनोज, आर 305 कमलेश आर. 167 लोकेश, सैनिक हरिदास, सैनिक देवीसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

136 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!