हर्षोल्लास से मनाई महर्षि गौतम की जयंती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य महर्षि गौतम ऋषि की जयंती महिला नगर अध्यक्ष कीर्ति सतीश तिवारी के यहा बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान अतिथि प्रमोद व्यास राष्ट्रीय महासचिव अ.भा.गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा, सुनील शर्मा जिलाध्यक्ष देवास एवं बालकृष्ण शर्मा महामंत्री देवास का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष दीप उपाध्याय ने किया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को महर्षि गौतम ऋषि की जयंती, हिन्दू नववर्ष गुड़ीपड़वा एवं चैत्र नवरात्र की बधाईयां दी। कार्यक्रम के अंत में आभार रोहित तिवारी ने माना। इस अवसर पर संरक्षक सतीश तिवारी, गजेन्द्र मंडलोई, रमाकांत व्यास, संतोष व्यास, अनिल तिवारी, मुकेश शर्मा, विमल तिवारी, आनंद व्यास, प्रफुल्ल व्यास, राजेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, प्रफुल्ल दुबे, महिला जिलाध्यक्ष प्रतीक्षा उपाध्याय, महिला नगर अध्यक्ष कीर्ति तिवारी, मंजू मंड़लोई, उमा व्यास, मीना व्यास, किरण व्यास, कीर्ति सुनील तिवारी, वंदना तिवारी, साधना व्यास सहित समाजिकजन उपस्थित थे।

———————

 

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!