मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी बना 5वीं-8वीं का परीक्षा सेंटर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल को वर्ष 2022- 23 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा का सेंटर बनाया गया है। इसमें हरदा के 11 स्कूलों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार हरदा पब्लिक स्कूल, महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, मां शारदा विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, जीवन ज्योति विद्या मंदिर, तक्षशिला ऐकेडमी, सांई आस्था इंटरनेशनल स्कूल, वनस्थली ऐकेडमी, मां शारदा विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, भारतीय विद्या मंदिर स्कूल, मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं पिनेकल ऐकैडमी के कक्षा वीं के 229 एवं कक्षा 8वीं के 242 विद्यार्थी 25 मार्च से 3 अप्रैल के बीच होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। विद्यालय के संचालक एनपी शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इस हेतु विशेष एहतियात बरती जाएगी। सभी अपनी वार्षिक परीक्षा अच्छे माहौल में दे सकें इस हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

———————-

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!