कचरे से खाद बनाने की विधि बताई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद हरदा की सहयोगी संस्था ओम साई विजन की स्वच्छता टीम द्वारा निकाय के वार्ड क्र.17 में स्वच्छता का नारा हमारा हरदा, हमारी जिम्मेदारी लगाते हुए नागरिको को होम कंपोस्टिंग की गतिविधि के बारे में बताया गया और अपने घरों से निकलने वाले गीले कचरे के उपयोग से घर में बचे हुए फल, सब्जी के छिलके, बचा हुआ खाना आदि से अपने घर में मटके द्वारा जैविक खाद बनाने की विधि बताई। अपने घर का गीला कचरा, कचरा संग्रहण वाहन में ना डालते हुए अपने ही घर में जैविक खाद कैसे बना सकते है और उसके उपयोग के बारे में बताया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद श्रीमती बिंदु विनोद गुर्जर और वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!