अभा साहित्य परिषद की कार्यकारिणी घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद मध्य भारत प्रान्त की बैठक ग्वालियर में आयोजित हुई। मुख्य बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीधर पराड़कर काकाजी उपस्थित रहे। इसमें मध्य भारत प्रान्त के सभी जिलों से परिषद के जिला प्रतिनिधि एवं सदस्य शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में परिषद के प्रदेश महामंत्री प्रवीण गुगनानी मध्यभारत प्रान्त के अध्यक्ष डॉ.कुमार संजीव महामंत्री आशुतोष शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों ने वार्षिक कार्यक्रम पर सदस्यों को प्रशिक्षण दिया एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही प्रान्त की कार्यकारिणी की भी घोषणा की। जिसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद नर्मदापुरम संभाग के लिए जयकृष्ण चांडक को संभाग सहसंयोजक नियुक्त किया गया। वहीं हरदा जिले के अध्यक्ष पद का प्रभार कपिल दुबे को दिया गया। नवीन दायित्व प्राप्त होने पर जिले के श्याम शर्मा, मुकेश शांडिल्य, लोमेश गौर, शिरीष अग्रवाल, सावन सिटोके, त्रिलोक शर्मा एवं अन्य साहित्यकारों एवं मित्रों ने बधाई दी।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!