कला, संस्कृति को बचाने काम कर रहा राष्ट्रीय कला मंच : मयंक काले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 23 मार्च शहीद दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ‘पराक्रम को नमनÓ कार्यक्रम हरदा डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया। अभाविप के प्रांत कला मंच सहसंयोजक मयंक काले ने बताया कि अभाविप का आयाम कला मंच के माध्यम से आज यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हरदा डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर गिरीश सिंहल, मुख्य वक्ता प्रभु शंकर शुक्ल उपस्थित रहे। स्वागत भाषण एवं कला मंच का प्रारूप रखते हुए काले ने कहा कि अभी केवल और केवल नारे नही अपितु रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से कला के क्षेत्र में वामपंथियों द्वारा गलत चित्रण किया जा रहा हैं। उसको उखाड़ फेंकने का काम विद्यार्थी परिषद कलामंच के माध्यम से कर रही हैं। मुख्य अतिथि गिरीश सिंहल ने कह कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थिंयों को कला के क्षेत्र में एक स्थान देने का काम विद्यार्थी परिषद कर रह हैं। मुख्य वक्ता प्रभुशंकर शुक्ल ने स्वतंत्रता सेनानियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज देश में हम जो खुली आंखों से जी रहे है वह हमारे वीर शहीदों के कारण हैं। अपनी जवानी देश और भारत माता के प्रति न्यौछावर करने वाले भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु जिनके बलिदान को हम सब शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दौरान कला के क्षेत्र से विभिन्न कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अभविप के विराट सिंह, लिसिका, फाल्गुनी, रूपल, दीपेश, नीलेश, जिला संयोजक पुरुषोत्तम झिंझोरे, विभाग संयोजक भूपेंद्र तोमर उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!