Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

आज मनेगी भगवान झूलेलाल की जयंती

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। सिंधी समाज के तत्वावधान में 23 मार्च गुरुवार को भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई जाएगी। इसके तहत बीते चार दिनों से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार समाज द्वारा गुरूद्वारे में पाठ साहब का पाठ किया जा रहा है। महिला द्वारा 21 मार्च मंगलवार को रांगोली, 22 मार्च बुधवार को व्यंजन प्रतियोगिता हुई। इसके बाद 23 मार्च को समाज के अध्यक्ष तोलाराम असरानी के नेतृत्व में भगवान झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें प्रात: 8.30 बजे झूलेलाल मंदिर में भोग साहब प्रारंभ होगा। इस दौरान कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 12 बजे प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे तथा 1 से 3 बजे तक भंडारा होगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं रात्रि 9 बजे व्यंजन मेला होगा। समाज के अध्यक्ष तोलाराम असरानी ने सभी सामाजिक बंधुओं से इस दिन व्यावसायिक अवकाश रखकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक शामिल होकर सफल बनाने का आव्हान किया है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply