Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

पट्टाभिराम मंदिर में शुरु हुआ श्रीराम जन्म उत्सव

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। श्री सदगुरू ब्रह्म चैतन्य महाराज गोंदवलेकर के श्री पट्टाभिराम मंदिर में आज बुधवार से श्रीराम जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इसके 30 मार्च तक प्रति रामायण पाठ और नवरात्र परायण होगा। यहां महिला मंडल द्वारा शाम 4 से 6 बजे तक भजनों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिवस बुधवार को को प्रात: 9 बजे गुड़ीपड़वा ध्वजा रोहण किया गया। वहीं रात्रि 8.30 बजे अमृतवाणी पाठ का पाठ हुआ। इसी प्रकार 23 मार्च गुरूवार को रात्रि 8.30 सरस्वती संगीत विद्यालय के कार्यक्रम होंगे। 24 मार्च शुक्रवार को शाम 6 से 7 बजे तक चैत्र गौरी हल्दी-कुमकुम, भजन एवं रात्रि 8.30 बजे चैतन्य सेवा मंडल के कार्यक्रम होंगे। 25 मार्च शनिवार को उपासना कार्यक्रम तथा 8.30 बजे रामरक्षा सूत्र पाठ होगा । इसी प्रकार 26 मार्च रविवार को भाव गंधा संगीत संस्था इंदौर द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं 26 मार्च रविवार से 28 मार्च मंगलवार तक रात्रि 8.30 बजे नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जाएगा। वहीं 27 मार्च सोमवार से 30 मार्च गुरूवार तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे राम नाम जाप होगा। इसके अलावा 28 मार्च बुधवार को भक्ति समुद्रे बदलापुर द्वारा रात्रि 8 से 9.30 बजे तक हरि कीर्तन किया जाएगा। मंदिर में 30 मार्च को प्रात: 10 बजे से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यहां रात्रि 8.30 बजे अमृतवाणी भी होगी।

———————-

91 Views
What do you think?

Leave a Reply