मूंग सिंचाई के पूर्व नहरों की मरम्मत जोरशोर से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में चैत्र मास में रबी फसल की कटाई के पश्चात किसानों द्वारा ग्रीष्मकालीन फसल में मूंग लगाई जाएगी। कई स्थानों पर जिन किसानों गेहूं-चने की कटाई पूर्ण कर ली है, वे मूंग की फसल हेतु खेत तैयार कर रहे हैं। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने भी फसल को पानी देने हेतु तैयारी शुरू कर चुका है। इसके लिए यहां नहरों की सफाई और मरम्मत का काम भी जोरशोर से चल रहा है। विभाग की मंशा है कि नहर में पानी छोड़ने के पूर्व मरम्मत व सफाई का काम पूर्ण हो जाए ताकि फसल को पर्याप्त पानी मिल सके। और नहर फूटने जैसी कोई शक सामने न आए। विभाग ने बताया कि हरदा संभाग के सोनतलाई सब-डिवीजन सोनतलाई की मुख्य नहर में जमा सिल्ट गाद निकालने का काम हो गया है। अब लाइनिंग और मरम्मत का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।

179 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!