गुढ़ी पडवां… विहिप व बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हिन्दू नववर्ष गुढ़ी पडंवा का पर्व बुधवार को उत्साह व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दिन जहां धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही, वहीं हंडिया स्थित रेवा तट पर दूर-दूर तक भक्तों का सैलाब देखने को मिला। इधर, विहिन और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल हिन्दू संगठन के लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखायें। शोभायात्रा में सचीव झांकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के हाथों में भगवा ध्वज लहरा रहा था।

152 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!