अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को टिमरनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत छिदगांव मेल का दौरा कर वहां संचालित नल जल योजना का कार्य देखा। उन्होने निर्माणाधीन किताब घर व किचन शेड नवीनीकरण का कार्य भी देखा। इस दौरान जनपद पंचायत टिमरनी के कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती प्रियंका मेहरा व सीईओ अशोक उइके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।






