Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों से अच्छा व्यवहार करें

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करें और उन्हें बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराएंं। उन्होने सिविल सर्जन डॉ.मनीष शर्मा को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में मरीजों को कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए राशि की कोई कमी नहीं है। यदि कोई तत्कालिक व्यवस्था मरीजों के इलाज के लिये करना हो तो रोगी कल्याण समिति से राशि खर्च करें व बाद में उसका समायोजन संबंधित योजना के मद से कर लें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह को निर्देश दिए कि अधिनस्थ अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि वे अपने मुख्यालय पर ही रहना सुनिश्चित करें ताकि मरीजों को इलाज के लिये परेशानी न हो। उन्होने कहा कि जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply