Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया। नगर में मनमर्जी से कॉलोनियां बनाई जा रही हंै। आलम यह है कि बिना अनुमति मिले ही कॉलोनाइजर भूखंडों की खरीद फरोख्त कर मनमर्जी से निर्माण कर रहे हंै। इनमें बिना रॉयल्टी की मुरूम का उपयोग हो रहा है। मंगलवार को ऐसा एक मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय राजस्व अमले और नगर परिषद ने संबंधित कॉलोनी में पहुंचकर कॉलोनी विकास एवं रॉयल्टी के संबंध में जानकारी चाहिए तो मौके पर कॉलोनाइजर कुछ भी उपलब्ध नहीं करा पाए। स्थानीय प्रशासन द्वारा 2 दिनों का नोटिस संबंधित कॉलोनाइजर को जारी का संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मुख्य मार्ग पर बनाई जा रही कॉलोनी का मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार बमन्हा एवं सीएमओ राजेंद्र श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। मौके पर कॉलोनाइजर कॉलोनी निर्माण के संबंध में समुचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका, जिस पर अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किया गया।

इनका कहना है…

कॉलोनी विकास की परमिशन एवं डाली जा रही मुरूम के संबंध में सभी दस्तावेज नहीं मिल सके। दोनों कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर दो दिन में दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

महेश कुमार बमनहा, अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया

74 Views
What do you think?

Leave a Reply