आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने हाजी चौक हरदा से हुई 1 लाख 30 हजार रुपए की चोरी के अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!