मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिए बीएलओ सुपरवाईजर स्तर पर मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि सोमवार को विधानसभा क्षेत्र क्र.135 हरदा के ग्राम सोनतलाई के प्राथमिक शाला भवन तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करताना के शासकीय प्राथमिक शाला व खुदिया के प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित किए गए। सोमवार को आयोजित मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 360, नाम निरसन के लिए 137 तथा नाम संशोधन के लिए 222 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान 1057 मतदाताओं के ईपिक नम्बर आधार से लिंक किए गए।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!