प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना का सेमीनार संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य यद्यम उन्नयन योजना के संबंध में एक दिवसीय सेमिनार संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिये अनेक योजनाएं प्रारम्भ की है। जिनकी मदद से किसान अपनी आय बढ़ा सकते है। उन्होने कहा कि खेती की लागत कम करने के लिये किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि कृषि और उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को देने के लिये इस तरह के सेमीनार आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा यदि किसानों को और जानकारी चाहिए तो कृषि व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर जानकारी ले सकते है। उन्होने सभी किसानों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान लगाए गए स्टाल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ कृषि व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!