अनस खान ने जीता गोल्ड मेडल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। फिजिकल फिटनेस शारीरिक और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है। इसका अभ्यास करके युवा प्रतियोगिताओं में खुद को साबित कर रहे हैं। बुरहनपुर में हुए मिस्टर इंडिया जूनियर ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जिले के अनस पिता अंसार खान ने गोल्ड मैडल जीता है। बॉडी हेल्थ फिटनेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता जूनियर मेंस फिजिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनस ने बताया कि वह कड़ी मेहनत के साथ नियमित रूप से जिम जाता था। अनस की कामयाबी पर नौशाद खान, मेहराज अगवान, हाजी मुजाहिद अली, सोहेल खान सहित परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!