रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र और छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर की शुरुआत सोमवार 13 मार्च को हुई। संस्था की प्राचार्य डॉ.संगीता बिले ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में जहां सेवा का भाव पैदा करती है, वहीं समाज को जानने का उन्हें सुनहरा अवसर भी प्रदान करती है। शिविर के द्वितीय दिन बौद्धिक सत्र का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई डॉ.रश्मि सिंह ने सात दिवसीय आवासीय इकाई विशेष शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। अगले क्रम में में ग्राम पंचायत भाटपरेटिया के सरपंच और मुख्य अतिथि सर्वेश शर्मा ने शिविरार्थियों की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के समाजसेवा के समर्पण भाव से निश्चित तौर पर हमारे ग्रामवासी भी स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। द्वितीय वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक जगदीश गौर ने कहा कि विद्यार्थी समाजसेवा के माध्यम से अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। अंत में आभार व्यक्त करते हुए छात्र इकाई प्रभारी डॉ.सीपी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को इस बात को समझना चाहिए कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज की आवश्यकता और प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की उपलब्धता के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करने की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए, जिन्होंने भारतीय स्वाभिमान को गौरव प्रदान करने हेतु शिकागो की यात्रा करके विश्व के धर्मावलंबियों के अंदर भारतीयों और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना पैदा की थी। कार्यक्रम का संचालन अमित देवड़ा और इंटरसिटी के द्वारा किया गया।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!