अजाक्स महिला टीम की पहल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों हरदा जिले की टिमरनी तहसील के वनग्राम मालेगांव के चार घर आग लगने से पूरी तरह जल गए थे। जिन्हें अजाक्स की महिला टीम द्वारा 21 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की। अजाक्स महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला ने बताया कि अजाक्स चला गांव की ओर पहल के तहत अजाक्स की महिला टीम ने जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले के मार्गदर्शन में मालेगांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनके हाल जाने। साथ ही उन्हें 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता व कपड़े उपलब्ध कराए। सहयोगकर्ताओ में सीमा निराला, अनिता दमाड़े, ज्योति परते, अनिता पेंदराम, महेश बामने, गोलू रात्रे, मनोज धुर्वें, कपिल प्रधान, प्रेमबाई धुर्वे, संदीप गर्ग, ज्योति परते, यशोदा मेहता, अनुसुइया सोलंकी,अनीता पेंदराम, अंबिका धार्मिक, राजकुमार मसकोले, पुरुषोत्तम राठौर, अशोक सोनी,गुलाबबाई उइके, सुनीता बिल्लारे, किरण कुमरे, शीला नरवरे, अंजना पारे, मंसाराम बड़ोदे, डॉ. शैलेंद्र ठाकुर, सुनील भलावी, सतीश इंदौरी, छाया धुर्वे, हीरालाल सेजकर, संजय काटकर, विष्णु प्रसाद चौधरी, नीतू निराला, आकाश खरे, बलराम आहाके, सुखराम बामने, प्रभाकरराव मोरे, महेंद्र गौर, वीरेंद्र गायकबाड़ द्वारा सहयोग दिया गया।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!