अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, सह प्रभारी सीपी मित्तल द्वारा हरदा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्री पटेल को पुरस्कृत कर मोमेंटों प्रदान किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, आमिर पटेल, अमर रोचलानी, गगन अग्रवाल, कैलाश पटेल सहित समस्त कांग्रेसजनों ने बधाई दी।
114 Views

