डिजीटल एंट्री के लिए बूथ पर उतरेगी टोली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा के सभी मंडलों में शक्ति केंद्र की कार्यशाला आयोजित की गई। जिला महामंत्री एवं बूथ विस्तारक अभियान के जिला प्रभारी देवीसिंह सांखला ने बताया कि 15 मार्च से एक शक्ति केंद्र पर 5 कार्यकर्ताओं की टोली के हिसाब से 97 शक्ति केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी के लगभग 485 कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक शक्ति केंद्र के बूथ विस्तारक के प्रभारी सहित मंडल के कार्यकर्ता जिनकी संख्या लगभग 1000 है। पूरे जिले में बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्ट 2 में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने इस अभियान के सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओं से निश्चित समय अवधि में कार्य को 100 प्रतिशत पूर्ण करने का आह्वान किया है।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!