Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

स्वच्छता की पाठशाला सफाई मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण व स्वास्थ परीक्षण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नगर पालिका परिषद में मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत सफाई मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण, स्वास्थ परीक्षण, शासकीय योजनाओं का लाभ व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत आगामी कार्यों के बारे में चर्चा कर विडियो दिखा कर क्षमता वर्धन किया गया, जिसने सफाईमित्रो को पीपीई के उपयोग के बारे में बताया गया। सफाई मित्रो को मिलने वाली शासकीय योजनाओं के बारे में बताया गया व जिन सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने थे कार्यशाल दौरान आयुष्मान कार्ड बनाए गए। स्वास्थ परीक्षण दौरान निकाय के 140 सफाई मित्रो का शिविर के माध्यम से स्वास्थ परीक्षण कराया गया। नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने सफाई मित्रो का आभार व्यक्त कर आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। ओर स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने शहर को नंबर वन बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। निकाय की स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर गीता पांडे द्वारा स्वच्छता पर अपने विचार रखें और सफाईमित्रो का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका आधिकारी, कर्मचारी व सहयोगी संस्था ओम सांई विजन के सदस्य उपस्थित रहे।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply