Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश सचिव बने पचौरी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई की सहमति एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव की अनुशंसा पर सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया ने युवा कांग्रेस नेता नितिन पचौरी को यंग ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश संगठन ने मंगलवार को नितिन पचौरी का नियुक्ति-पत्र जारी किया है, जो कांग्रेस नेत्री एवं भारत जोड़ो पदयात्री अवनी बंसल ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पचौरी को सौंपा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया के नेतृत्व में पचौरी को फूलमाला पहनाकर हर्ष जताया है। इस मौके पर श्री तेनगुरिया ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा कांग्रेस सेवादल एवं यंग ब्रिगेड में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं, ताकि संगठन को ओर अधिक मजबूत किया जा सके। वहीं युवाओं की सहभागिता को बढ़ाया जाए। उन्होंनें बताया कि संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब व जरूरतमंदों की सेवा तथा देशभक्ति का संचार करना है। साथ ही संगठन की रीति-नीति जन-जन तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पचौरी की निरंतर सक्रियता के चलते उन्हें यह दायित्व मिला है। जो कि अन्य कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणादायी है। इधर, नवनियुक्त प्रदेश सचिव नितिन पचौरी ने कहा कि संगठन की तमाम अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पचौरी के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाशचन्द्र वशिष्ठ, वरिष्ठ कांग्रेसी लखनसिंह मौर्य, अशोक नेगी, पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अवनि बंसल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, किसान नेता केदार शंकर सिरोही, पूर्व नपा उपाध्यक्ष इकलाख चौहान, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल, पार्षद मुकेश पाराशर, मुन्ना पटेल, रमेश सोनकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष राजवंति लखोरे, सुप्रिया पटेल, मनोज कुचबंदिया, राजेन्द्र राजपूत, योगानंद राजपूत, योगेश राजपूत, मुजाहिद अली, अशोक पटेल, अतुल पस्टारिया, अशोक राठौर, सतीश कुचबंदिया, सिद्धांत तिवारी, अनिल विश्नोई, सुरेश रानवे, लोकेश कलमे, संजय पवार, राहुल श्रीवास, रोहित सेन, अतुल जोशी, अंकित जोशी, अभिषेक भारद्वाज, चंचल जोशी, अनुज भारद्वाज, समीर खान, नवीन पाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply