Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

वरिष्ठ पत्रकार डॉ वेद प्रकाश वैदिक का निधन

1 min read
Text Size:

कृषि मंत्री कमल पटेल ने व्यक्त की शोक संवेदना 

दैनिक अनोखा तीर भोपाल। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ वेद प्रकाश वैदिक के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।

मंत्री पटेल ने अपने संदेश में कहा कि डॉक्टर वैदिक ने पत्रकारिता, राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, और हिंदी के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया। डॉक्टर वैदिक अंतरराष्ट्रीय मामलों में जानकार होने के साथ ही उनकी रुसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत भाषा पर पकड़ रही। उन्होंने अपनी पीएचडी के शोधकार्य के दौरान न्यूयार्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी, मॉस्को के  ‘इंस्तीतूते नरोदोव आजी’, लंदन के ‘स्कूल ऑफ ओरिंयटल एंड अफ्रीकन स्टडीज़’ और अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में अध्ययन और शोध किया। डॉ वेद प्रकाश वैदिक के जाने से पत्रकारिता जगत में उनकी कमी खलती रहेगी और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply