खाद्य प्रतिष्ठानों से दूध व दुग्ध उत्पादों के नमूने लिए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही के लिए मिलावटी व नकली दूध निर्माताओं एवं मिलावटखोरी में लिप्त दूध, मावा, पनीर तथा दूध से बने खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए जा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके काम्बले व श्रीमती ज्योति बंसल ने निरीक्षण कर हरदा शहर के बनिक किराना स्टोर्स से कोल्ड्रिंग का सैंपल तथा होटल राज रेसिडेंसी से गुलाब जामुन एवं दही के नमूने लिए उन्होंने बताया कि इन नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!