लाड़ली बहना योजना के संबंध में दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन आगामी 25 मार्च से लिए जाएंगे। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 25 मार्च से पूर्व आवेदक का समग्र आईडी, समग्र आधार लिंकड एवं ईकेवायसी पूर्ण तथा बैंक खाता ईकेवायसी पूर्ण एवं डीबीटी इनेबल्ड कराने के लिए ई-केवायसी अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस योजना से संबंधित लंबित कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। ”मुख्यमंत्री लाड़ली बहनाÓÓ योजना के संबंध में अधिकारी कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान नियुक्त वार्ड प्रभारी एवं क्लस्टर प्रभारियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने प्रशिक्षण में सभी को निर्देशित किया कि 25 मार्च से पूर्व हमें ग्राम व नगर पंचायतवार सभी महिलाओं के ई-केवायसी संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराना है। उन्होने क्लस्टर प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रतिदिन अपने क्षेत्र की नियमित मॉनिटरिंग करें और ई-केवायसी संबंधी कार्य की प्रगति से अवगत कराएं। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने अधिकारी व कर्मचारियों को प्रेजेन्टेशन के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिला लोक सेवा प्रबन्धक नितिन वर्मा ने लाड़ली बहना योजना के मोबाइल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

67 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!