देवास। विद्युत विभाग के संचारण- संधारण संभाग देवास द्वारा ऐसे सक्षम बकायादार विद्युत उपभोक्ता जिनके द्वारा बिजली बिल की राशि का लम्बे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा था और सूचना दिए जाने के बाद भी बिजली बिल भुगतान नहीं किया जा रहा था उनके विरूद्ध चल-अचल सम्पत्ति की जप्ती/कुर्की की कार्यवाही तेज कर दी गई है। कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र भारती ने बताया कि ऐसे सक्षम उपभोक्ता जो बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे, विगत 7 दिवस में 24 मोटर सायकल जप्त कर ली गई। खटाम्बा वितरण केन्द्र के जवानसिंह हिन्दू सिंह बकाया राशि 77,986 रू पर मोटर सायकल, शरीफ खान हमीद खान बकाया राशि 26037 /- रूपए पर बजाज डिस्कवर बाईक, भगवान सिंह उमरावत सिंह बकाया राशि 16,359 रू पर मोटर सायकल, भेरू राजाराम बकाया राशि 17,880 पर मोटर सायकल जप्त की गई। सिंगावदा वितरण केन्द्र में सोहन राधेश्याम की बिजली बिल बकाया राशि 6541 /- रू पर मोटर सायकल, इंदरसिंह नाथुसिंह पर बकाया राशि 10057 /- रू पर मोटरसायकल जप्त की गई। संभाग के वितरण केन्द्र विजयगंजमंडी, डबलचौकी, बरोठा, क्षिप्रा में भी वसूली कार्यवाही के तहत जप्ती/कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। कार्यपालन यंत्री द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया राशि का भुगतान करे एवं जिन कनेक्शनों को बकाया राशि पर काटा गया है वह अवैध रूप से बिजली का उपयोग नहीं करें, नहीं तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली हेतु जब्ती/कुर्की की कार्यवाही शुरू

Text Size:
108 Views
What do you think?






