Skip to content
Friday, 23 October 2026
राष्ट्रीय

शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने पर फैसला जल्द, 13 मार्च को होगा फैसला

1 min read
Text Size:

उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल करने के मुद्दे पर शासन जल्द निर्णय ले सकता है। कुछ राज्य विवि में छात्रसंघ चुनाव के लिए नियम-कानून और उच्च शिक्षा निदेशालय का कैंप कार्यालय लखनऊ में खोलने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर शासन विचार कर रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में 13 मार्च को लखनऊ में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। इस बैठक में राज्य विवि के शैक्षिक पदों को भरने, प्रवक्ता के 1017 पदों के लिए लिखित परीक्षा कराने, प्रवक्ता की यूजी-पीजी की पदोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक कराने, तीन नए राज्य विवि के संचालन व उनके पाठ्यक्रम को मंजूरी दिलाने पर भी चर्चा होगी।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply