Skip to content
Friday, 23 October 2026
मध्य प्रदेश

जनकल्याण के लोकनायक शिवराज

3 min read
File Photo
Text Size:

– प्रदेश की जनता को समझा अपना परिवार, सभी रिश्तों को निभाया बखूबी
नितेश गोयल, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसे विरले लोकनायक है जिन्होंने राजनीति में आने के बाद प्रदेश की जनता को ही अपना पूरा परिवार मान लिया है। प्रदेश का कोई भी बुजुर्ग हो या बहन-बेटी सभी रिश्तों को उन्होंने अपना मानकर उनके लिए सर्वस्व न्यौछावर किया है। लोकनायक शब्द किसी भी नेता के लिए लिखना आसान नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए कार्य उनको सही मायने में लोकनायक होने का दर्जा प्रदान करता है। यह बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे बल्कि उन्होंने जो उनके राजनैतिक कार्यकाल में कार्य किए है उन्हीं कार्यों से प्रेरित होकर ही कह पा रहे है। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री चौहान ने पूरे प्रदेश की जनता को अपना परिवार मान लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में बेटियों के जन्म लेने के अभिशाप को खत्म कर दिया है। बेटी का जन्म मतलब वह लाड़ली लक्ष्मी बन गई। मुख्यमंत्री ने बेटी के जन्म लेते ही उसके लिए शिक्षा से लेकर विवाह तक की पूरी व्यवस्था कर दी। इसी तरह बुजुर्गों को पेंशन से लेकर मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन तक की योजना बनाकर मुख्यमंत्री ने श्रवण कुमार बनकर बेटे का भी फर्ज निभाया है। गरीब परिवारों के लिए खाद्यान्न वितरण के तहत एक रुपए किलो में राशन उपलब्ध कराकर उन्होंने किसी भी गरीब को भूखे पेट सोने नहीं दिया है। अब मुख्यमंत्री द्वारा अपनी बहनों के लिए एक अनूठी योजना प्रारंभ की है जिसका नाम दिया है- लाड़ली बहना योजना। इस योजना की खास बात यह है कि यह गरीब वर्ग की बहनों के साथ ही मध्यम वर्ग की बहनों को भी फायदा पहुंचाएगी। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री भैया बनकर अपनी प्रदेश की बहनों को एक-एक हजार की राशि प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इतना ही नहीं किया बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई संबल योजना गरीबों के लिए एक वरदान साबित हुई है। इस योजना में मुख्यमंत्री द्वारा बच्चे के जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक के लिए किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसकी व्यवस्था संबल में की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को दूसरे प्रदेश अपनाने का प्रयास कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसी विशेष वर्ग के लिए ही कोई कार्य नहीं किया है बल्कि उन्होंने हर वर्ग का ध्यान रखा है। देश में मध्यप्रदेश पहला प्रदेश बना जिसने आदिवासियों के हितों के संरक्षण के लिए पेसा एक्ट लागू किया। आज ५ मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिवस है। मुझे इस बात को कहने और लिखने में कोई संकोच नहीं है कि श्री चौहान ने अपनी सच्ची जननिष्ठा, कर्मनिष्ठा और आत्मनिष्ठा से जन-जन के ह्रदय में एक सफल लोकनायक के रुप में अपना स्थान बनाया है। मानवीय संवेदनाओं से भरे विशाल हृदय और अपनी बहुमुखी क्षमताओं के बल पर हर क्षेत्र में उन्होंने बुलंदियों को छुआ है, ऐसे लोकनायक को जन्मदिवस पर हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply