स्वयंसेवकों ने जन जागरण रैली निकाली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। एलबीएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम कुकरावद में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा गांव में शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जन जागरण रैली निकाली। आज की बौद्धिक चर्चा का विषय शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार में युवाओं की भागीदारी रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ज्ञानेश चौबे ने कहा कि रासेयो में स्वयंसेवकों को देश, समाज, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों जैसे आदर्शो को बौद्धिक चिंतन के दौरान सीखने एवं समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने स्वयंसेवको से आग्रह किया कि वे सामाजिक सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। समाजसेवी राममोहन यादव ने अपने उदबोधन में एनएसएस के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से प्रेरित किया। मीनाक्षी यादव ने कहा कि रासेयो के द्वारा छात्र समाज के प्रति रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते है। श्याम पवार ने एनएसएस शिविर को स्वयंसेवको के चहमुखी विकास का सशक्त माध्यम बताया। जिला संगठक जगदीश गौर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों के नैतिक और सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण मंच है। बौद्धिक चर्चा में आये अतिथियों के प्रति आभार कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र शुक्ला ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अजय राजपूत एवं अजय राठौर ने किया।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!