खूमी में मृत मिला तेंदुआ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-वन अमले ने पोस्टमार्टम के बाद किया दाह संस्कार
अनोखा तीर, रहटगांव। गुरुवार को गस्ती के दौरान बीट खूमी में एक मृत तेंदुआ मिला। इसकी सूचना बीट गार्ड अभिषेक सोनी ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। वन मंडल अधिकारी अंकित पांडे तथा उपवन मंडल अधिकारी संजय जैन द्वारा मौके का निरीक्षण करने के उपरांत आवश्यक निर्देश दिए। जिसके पालन में एनटीसीए प्रोटोकॉल के अनुसार शुक्रवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वेटरनरी डॉ.गुरुदंत शर्मा, डॉग स्क्वाड प्रभारी पदमसिंह राजपूत तथा पशु चिकित्सक अंजली चौधरी की उपस्थिति में मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराकर सैंपल एकत्रित किए गए। जिससे इसकी मृत्यु प्राकृतिक तौर पर होना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम में मृत तेंदुए के सभी बाहरी अंग जैसे कैनाइन, विहस्कर्स, नाखून, पंजे, खाल आदि सही सलामत एवं सुरक्षित अवस्था में पाए गए। उक्त तेंदुए की उम्र लगभग 8 वर्ष थी। मृत तेंदुए का वन मंडल अधिकारी अंकित पांडे एवं उप वन मंडल अधिकारी उत्तर हरदा संजय जैन की उपस्थिति दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रहटगांव प्रेमलाल धुर्वे, वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा मुकेश रघुवंशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी टेमागांव डीपी गोस्वामी, वन परिक्षेत्र क्षेत्र अधिकारी बोरपानी श्रीमती नीता शाह एवं वन परिक्षेत्र रहटगांव का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!