हरदा- मध्यप्रदेश पेंशनर संघ की तहसील शाखा हरदा की मासिक बैठक 5 मार्च रविवार दोपहर 3 बजे से गुर्जर बोर्डिंग के सामने नर्मदेश्वर मंदिर एल आय जी कॉलोनी गार्डन मे रखी गयी है| बैठक मे वर्ष 2022-23 मे सदस्यता ग्रहण करने वाले पेंशनर साथियो का सम्मान किया जावेगा| साथ ही आनेवाली होली पर्व के पूर्व पेंशनर होली मिलन समारोह भी आयोजित किया जायेगा| पेंशनरो की लंबित मांगो के निराकरण के संदर्भ मे विचार विमर्श कर प्रांतीय कार्यकारिणी के मार्गदर्शन मे आगामी रूपरेखा का निर्धारण किया जावेगा |
तहसील के पेंशनर साथीयो से बैठक मे अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की गई है |
Views Today: 2
Total Views: 112

