Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

नारी शक्ति के सहयोग से २० मिनिट में बनाएंगे 6 कलाकृतियां

3 min read
Text Size:

रिकार्ड बनाने की तैयारी …

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 5 मार्च को नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर युवा कलाकारों की टीम एक नया कीर्तिमान रचने जा रही है। करीब ढ़ाई हजार महिलाओं के सहयोग से कुल 20 मिनिट में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की 6 कलाकृतियां बनाई जाएंगी। प्रत्येक कलाकृति को मूर्तरूप देने 3 मिनिट का समय तय हुआ है। बता दें कि छह कलाकृतियों में राष्ट्रपति का जन्म से लेकर उनके महामहिम बनने तक का सफर समाहित रहेगा। ये तमाम जानकारी टीम का नेतृत्व तथा युवा कलाकार सतीश गुर्जर ने दी है।

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 5 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरदा के युवा कलाकार एक नया कीर्तिमान रचने जा रहे हैं। महिला सम्मान की दिशा में सतीश गुर्जर एवं उनकी टीम 2500 महिलाओं के सहयोग से कुल 20 मिनिट में 6 विशाल कलाकृतियों को आकार देगी। युवाओं को उम्मीद है कि यह आयोजन वल्र्ड रिकार्ड में अपना स्थान बनाएगा। इस दिशा में युवाओं की टीम सार्थक प्रयास कर रही है। इन सब तैयारियों को लेकर गुरुवार को शहर की एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन भी हुआ। जिसे संबोधित करते हुए युवा कलाकार सतीश गुर्जर ने कहा कि आगामी 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है। इसी दिन होली का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसके चलते हरदा के कलाकारों ने 5 मार्च को मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को एकत्रित कर उनके सहयोग से लगभग 40 हजार स्क्वायर फीट में मानव कलाकृति तैयार करेंगे। जिसमें भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्म से लेकर राष्ट्रपति बनने तक के सफर को कुल 6 कृतियों के माध्यम से मूर्तरूप देंगे। कलाकर रितिका पथौरिया ने कहा कि आयोजन दौरान उत्कृष्ट तथा सराहनीय कार्य करने वाली करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

युवाओं का जुनून, बनाएंगे रिकार्ड
खिलता कमल जन कल्याण संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस आयोजन में करीब 20 मिनट में 6 पोट्रेट बनाकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए महिलाओं को काले वस्त्र पहनकर शामिल होना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं की टीम ने गुरूवार को नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर ड्राइंग की शुरूआत की है। जिसमें हरदा समेत अन्य शहरों के कलाकार भी सहभागी बनेंगे।

पहले भी कर चुके नाम रोशन
यहां बताना होगा कि सतीश गुर्जर व उनकी टीम इससे पहले भी हरदा का नाम रोशन कर चुकी है। अयोध्या में अनाज से श्रीराम जानकी दरबार को दूर-दूर से लोग देखने पहुंचे थे। वहीं कृषि उपज मंडी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अहिल्याबाई के पोट्रेट ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसी क्रम में नारी शक्ति को समर्पित यह आयोजन कला के क्षेत्र में किसी कीर्तिमान से कम नही होगा।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply