Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

जिला परिवहन विभाग ने जांच कर की चालानी कार्यवाही

2 min read
Text Size:

देवास- जिले में परिवहन विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही की गई जिसमें। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा, उज्जैन परिवहन जाँच दल में टीएसआई पंकज जैन, कांसटेबल परिहार एवं स्टॉफ ने ऑटो रिक्शा के विरूद्ध चैकिंग कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 27 ऑटो रिक्शा की जाँच की गई। जिसमें 03 ऑटो को जब्त कर अभिरक्षा में खड़ा किया गया। इसके अतिरिक्त इन्दौर देवास मार्ग पर संचालित सूत्र सेवा की यात्री बस भी बिना मोटरयान कर संदाय किये संचालन के अपराध में जप्त कर अभिरक्षा में रखी गई। अन्य ऑटो संचालक को समझाईश दी गई कि वे सभी अपने ऑटो रिक्शा नियम अनुसार ही चलाए। अन्यथा ऑटो जब्त कर उनके प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। परिवहन आयुक्त प्रदेश द्वारा जारी उक्त आदेश के पालन में चैकिंग कार्यवाही जिले में निरन्तर जारी रहेगी। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में प्रचलित डब्ल्यू पी नम्बर 8/2013 में सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया है कि प्रदेश में बिना परमिट एवं नियम विरुद्ध चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा पर तत्काल वैधानिक एवं नियमानुसार कार्यवाही की आवश्यकता है। इसी तारतम्य में परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में जिले के क्षेत्र अन्तर्गत चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा की गहन जाँच की जाकर नियम विरूद्ध चल रहे ऑटो रिक्शा पर तत्काल कार्यवाही संपादित किए जाने का अभियान प्रारम्भ किये जाने के आदेश जारी किए गये हैं।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply