इंटीग्रेटेड फायनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (IFMS) के विभिन्न मॉड्यूल्स के संबंध में दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- इंटीग्रेटेड फायनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (IFMS) के विभिन्न मॉड्यूल्स के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण कोष एवं लेखा विभाग द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया। प्रशिक्षण आईटीआई परिसर में स्थित ई-दक्ष केन्द्र में दिया।

     सिस्टम मैनेजर मुकामसिंह टैगोर ने साफ्टवेयर के ऑपरेशन एवं इसमें आने वाली समस्याओं के बारे में मौजूद लेखा कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि कोषालय द्वारा इंटीग्रेटेड फायनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग कुशलतापूर्वक किया जा रहा है। सभी अधिकारी-कर्मचारी इस साफ्टवेयर को बहुत ही आसानी से चला सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्‍ठ कोषालय अधिकारी सुश्री नेहा कलचुरी सहित कोषालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

131 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!