बोर्ड परीक्षाओं की हुई शुरुआत, जिले के 104 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का दौर आज से शुरू हो गया। कक्षा दसवीं का हिंदी विषय का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हुआ। जिले के 104 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पहला पेपर होने से सुबह से परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थी पहुंचने लगे थे।
उत्साह के साथ दिया पेपर- छात्रा रानी प्रजापति ने बताया कि बुधवार को हिन्दी विषय का पेपर था और बहुत ही अच्छा गया जो याद किया वहीं सब आया। जो मुख्य प्रश्न थे उनको याद किया था अधिकांश वहीं पेपर में आए थे। सारे पेपर इसी प्रकार से जाने चाहिए। छात्र अल्केश ने बताया कि पहले पेपर के पहले दिन परीक्षा समय से आधे घंटे पहले केन्द्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा के पहले कुछ टेंशन थी लेकिन पेपर देखा तो पेपर सरल दिखा।
संवेदनशील केंद्रों पर रही नजर- परीक्षा के दौरान विभिन्न केन्द्रों पर नकल न हो इसके लिए काफी सख्ती बरती गई। सुबह परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों की इंट्री के समय चैकिंग की गई। परीक्षा केन्द्रों पर उडनदस्तों की टीम निरीक्षण करती रही। केन्द्रों पर मोबाइल फोन का पुणर्त: प्रतिबंध रहा। जिले में 18 केंद्रों को अतिसंवेदनशील जबकि 5 को संवेदनशील घोषित किया गया है।
देवास विकासखण्ड में 4 , सोनकच्छ में 3 टोंकखुर्द में 2 कन्नौद में 2, खातेगांव में 5, बागली विकासखंड में दो केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। वहीं देवास विकासखंड में दो, टोंकखुर्द, बागली व खातेगांव में 1-1 केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। जहां पर उडऩदस्तों की विशेष नजर बनी रही।

233 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!