Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

घर बैठे मिलेगा किसानों को खाद

1 min read
Text Size:

 

 

दैनिक अनोखा तीर,भोपाल। मध्यप्रदेश में किसानो के लिए प्रदेश सरकार ने उर्वरक की उपलब्धता को ओर सरलीकृत करते हुए बड़ी राहत प्रदान की है। मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत अब किसानों को उर्वरक वितरण की सेवा उनके घर उपलब्ध कराई जाएगी। उपरोक्त योजना की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने बताया कि सरकार ने किसानों के लिए इस सरलीकृत योजना का नाम घर पहुंच सेवा रखा है। मंत्री कमल पटेल ने किसानों से अपील की है कि उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है प्रदेश में खाद की उपलब्धता है और सभी किसान भाइयों को सरकार अब उनके घर पहुंच(गांवो में ) कर खाद यूरिया का वितरण करेगी। ताकि किसान भाइयों को डीजल खर्च से बचने के साथ ही लंबी-लंबी लाइनो में लगने के साथ समय की भी बचत होगी।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply