Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

तहसील कार्यालय के सामने की सड़क हुई जर्जर गिट्टी अलग-अलग सड़क में हुए गड्ढे लोग हो रहे हादसे का शिकार आठनेर मुकेश सोनी

1 min read
Text Size:

नगर के तहसील कार्यालय के सामने की डामरीकृत रोड इस तरह खराब हो गई है कि गीटीया डामर से अलग हो गई है इस रोड पर स्कूल बिजली विभाग जनपद कार्यालय सिंचाई विभाग तहसील सहित अन्य कई विभाग एवं प्राइवेट संस्थाएं संचालित होती है और इसी रोड से स्कूली छात्र छात्राओं से लगाकर आम जनों का भी आना जाना इस रोड से हमेशा बना रहता है जिस कारण गीटीया रोड पर आने से हादसे होने का अंदेशा बना हुआ रहता है कई बार गाड़ियां बाइक स्लिप हो जाती है जिससे कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से आम जनों ने मांग की है कि इस ओर ध्यान देकर तहसील के मुख्य द्वार के सामने वाली डामरीकरण सड़क जो पूर्ण रूप से अब गड्ढों में तब्दील हो गई है उसकी मरम्मत या पेच वर्क का कार्य तुरंत कर आम जनों को इस गिट्टी एवं गड्ढों से राहत दिलाई जाए

 

84 Views
What do you think?

Leave a Reply